आपरेशन सिंदूर से दुनिया को मिला संदेश, भारत हर चुनौती के लिए तैयार; नेवी कमांडरों की बैठक में बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने भारतीय नौसेना की ताकत देखी। उन्होंने कहा कि यह भारत की क्षमताओं का प्रतीक है और दुनिया को संदेश है कि भारत हर चुनौती के लिए तैयार है। राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की मौजूदगी को मित्र राष्ट्रों के लिए सुविधा और क्षेत्र को अस्थिर करने वाली ताकतों के लिए असुविधा बताया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के मामले में भी नौसेना की तारीफ की।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/otnCwHK

Comments