'नेहरू के पत्र- दस्तावेज संग्रहालय को लौटाएं सोनिया गांधी', गजेंद्र सिंह शेखावत ने की अपील

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोनिया गांधी से जवाहरलाल नेहरू के पत्राचार और अन्य दस्तावेजों को प्रधानमंत्री संग्रहालय को लौटाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ये दस्तावेज संग्रहालय की विरासत हैं। शेखावत ने बताया कि 2008 में सोनिया गांधी ने 26,000 दस्तावेज वापस मंगवा लिए थे। संग्रहालय इन्हें संरक्षित और डिजिटाइज करना चाहता है, जिसके लिए दो पत्र भी लिखे जा चुके हैं।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/XCNiut3

Comments