कई राज्यों में नियुक्त हुए राज्यपाल, संतोष गंगवार को झारखंड तो लक्ष्मण प्रसाद को असम की जिम्मेदारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। संतोष गंगवार झारखंड के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। रमनडेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/riYVPC6

Comments