उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई लौटा एयर इंडिया का विमान, 354 लोग थे सवार; फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ ?

लंदन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान रास्ते में आई कुछ तकनीकी समस्या के कारण वापस मुंबई लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक एयर इंडिया के इस विमान ने बुधवार सुबह यहां से उड़ान भरी थी विमान में 354 लोग सवार थे। पायलट द्वारा विमान के केबिन में दबाव संबंधी कुछ तकनीकी समस्या बताए जाने के बाद विमान को शहर वापस लाया गया।

from Jagran Hindi News - news:national https://ift.tt/UIPWjOL

Comments